Add To collaction

नान स्टाप राइटिंग चेलैंज 2022 एडीशन 1 एक पवित्र आत्मा( भाग 10)

       "हेल्लो क्या आप डाक्टर रविकान्त बोल रहे है? " उधर से किसी लड़की की आवाज आई।


      "  हाँ मैं डाक्टर रवि बोलरहा हूँ आपकौन बोलरही हो आप इतनी घबडा़ क्यौ रही हो ?" डाक्टर रवि ने पूछा। 

        " मै श्मशान भूमि के पास से बोल रही हूँ। यहाँ एक एक्सीडैन्ट होगया है। मरीज बहुत सीरियस है । मैने  एम्बुलैन्स का  नम्बर ट्राय किया था लगा नही प्लीज आप आकर फर्स्ट एड  देदो।" उधर से बहुत ही मीठी आवाज आई।

 डाक्टर रवि अपने क्लीनिक से अभी आकर बैठे ही थे कि यह फौन आगया।

     उनके घर के पास ही उनका क्लीनिक कम हास्पीटल था।  वह उसी समय अपने क्लीनिक पहुँचे और ड्राईबर से  गाडी़ निकालने को बोला ।और  साथ में दो सहायक भी ले लिए।

      जब वह श्मशान भूमि के पास पहुँचे तो देखा कि गाडी़ एक पेड़ से टकराकर एक खाई में पलट गयी थी। गाडी़ शहर के एक ब्यापारी का बेटा चलारहा था  डाक्टर रवि उसे पहचानते थे।  डाक्टर रवि ने  उसे गाडी़ से बाहर निकालवाया इसमे उस लड़की ने भी हैल्प की। और उसे फर्स्ट एड देकर एम्बुलैन्स मगवाकर अपने हास्पीटल भेज दिया।

       जितनी देर डाक्टर रवि ने उसको टीटमेन्ट दिया एक सुन्दर सी लड़की उनकी हैल्प करती रही थी।

    डाक्टर ने उसको धन्यवाद किया और उसका नाम पूछा    तब वह अपना नाम  बिना बताये मुस्कराती हुई बोली," डाक्टर साहब फरिश्तौ का उद्देश्य  किसी की हैल्प करना होता है नाम बताकर सुर्खियौ में आना नही।"

    डाक्टर ने आश्चर्य से पूछा तुम्हारे पास मेरा पर्सनल नम्बर कहाँ से आया तुम मुझे कैसे जानती हो ?
  
     वह बोली," यह विजिटिंग कार्ड आपका ही है यह उसके पर्स से निकला था। शायद आप उसके फैमिली डाक्टर हो ?"

       "  जी ! " 

      डाक्टर रवि उसकी बातौ से सम्मोहित होकर उसकी तरफ आकर्षित हो रहे थे।  उसका बात करने का लहजा ऐसा था कि वह किसी बहुत ही ऊँचे परिवार से हो। और बहुत पढी़ लिखी हो।

       डाक्टर रवि ने अपनी गाडी़ मे बैठकर उससे पूछा ,"आप कैसे जायेगी ?" 

   वह बोली," शुक्रिया मै मैनेज  कर लूँगी।"

     डाक्टर रवि शहर का माना हुआ  फिजीशियन था। उसके हास्पीटल मे शहर के अच्छे डाक्टर सेवाऐ देते थे।  रवि के मष्तिस्क में एक ही सवाल दौड़ रहा था यह कौन थी और उसने अपना नाम क्यौ नही बताया। फिर उन्हौने अपना मौबाइल निकाला और काल लौग मे उसका नम्बर देखकर उसको रीडायल किया तो आवाज आई कि  दिस नम्बर इज नौट ऐक्जिट  (यह नम्बर मौजूद नही है?) अब रवि को और आश्चर्य हुआ कि अभी इस नम्बर से फौन आयाथा और अब नम्र मौजूद नहीं है।

     उन्हौने अपने ड्राइबर को गाडी़ बापिस दुर्घटना स्थल पर ले चलने को बोला। जब वह वहाँ पहुँचे तब वहाँ कोई नहीं था केवल गाडी़ पल्टी हुई पडी़ थी।

           जब रवि  अपनी  गाडी़ से उतरकर घटना स्थल को बहुत ध्यान से  देखरहा था  उसी समय वहाँ एक बुजर्ग आये । डाक्टर ने उनसे पूछा," काका क्या आपने यहाँ सेत्र अभी किसी लड़की को जाते हुए देखा है ?"

      काका समझ गये। और हसते हुए बोले," आप कौन है  ?  आप उसे कैसे जानते है ? "

   मै डाक्टर रविकान्त हूँ मेरे पास कुछ समय  पहले उस लड़की का इस गाडी़ की दुर्घटना हौने का फौन गया था । उसने मुझे फर्स्ट एड के लिए बुलाया था  जब तक मै यहाँ उसमरीज को फर्स्ट एड देरहा था वह मेरी हैल्प कर रही थी ।अब वहाँ कहाँ गायब होगयी ?"

        डाक्टर साहिब वह लड़की नही है वह एक आत्मा है  आज से दस साल पहले इसी मोड़ पर एक एक्सीडैन्ट हुआथा  दो प्रैमी एक बाइक से जारहे थे। उन दोनौ ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया लेकिन उनको यहाँ से गुजरने वाला कोई भी हौस्पीटल लेकर नही गया। 

     साहिब उस लड़की की आत्मा यहाँ आसपास होनेवाले  एक्सीडैन्ट की सूचना  अवश्य  देकर उसको फर्स्ट एड दिलवाती है।  

     डाक्टर रवि को उस बुजर्ग की बातौ पर विश्वास ही नही होरहा था परन्तु  विश्वास कैसे नहीं होता क्यौकि उसके पास उसका फौन भी आया था और वह फर्स्ट एड देने तक उसके साथ खडी़ थी।  डाक्टर रवि इन बातौ पर विश्वास नही करता था परन्तु आज   जो उसके साथ हुआ उसे विश्वास होरहा था वह सोच रहा था देखो जिसकी किसीने हैल्प नही की  थी वह आज सबकी सहायता कर रही है।

        आज तक उसने आत्माऔ द्वारा लोगौ को परेशान  करते हुए सुना था  परन्तु  किसी आत्मा द्वारा जनता की सहायता करते हुए पहलीबार देखा था। रवि उसको मन ही मन नमन करने लगा। उसे ऐसा महसूस हुआ कि वह उसे धन्यवाद बोल रही हो।

       डाक्टर रविकान्त यही सोचते हुए अपने हास्पीटल बापिस आगया । उसके जहन में उस लड़की की तस्वीर  बार बार घूम रही थी। वह उसको एकबार धन्यवाद कहना चाहता था। परन्तु वह  पवित्रआत्मा थी और पवित्र आत्माये तो धरती पर कभी कभी ही आती है। 

नान स्टाप  राइटिंग चैलेन्ज प्रतियोगिता 2022 ( एडीशन 1)

नरेश शर्मा " पचौरी "





   17
10 Comments

Pallavi

19-Jun-2022 10:04 AM

Nice post 😊

Reply

Seema Priyadarshini sahay

17-Jun-2022 04:56 PM

बेहतरीन भाग

Reply

Sona shayari

16-Jun-2022 08:57 AM

Nice

Reply